Hajipur Teacher Love Affair, BPSC Teacher Gunjan Kumari, Jyoti Maurya Case Bihar BPSC Teacher Love Story, Hajipur News, Bihar BPSC Teacher News, पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया।
Writer: #JournalistVijay
उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘ज्योति मौर्य कांड’ जैसी ही एक सनसनीखेज घटना बिहार के वैशाली (Hajipur) जिले से सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर दिन-रात मेहनत की ताकि उसकी पत्नी पढ़-लिखकर अफसर बन सके। पत्नी ने बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा पास की और सरकारी स्कूल में शिक्षिका बन गई। लेकिन, नौकरी का जॉइनिंग लेटर हाथ में आते ही मैडम के सुर बदल गए। पति का आरोप है कि शिक्षिका बनते ही पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। हाल ही में पति ने दोनों को एक बंद कमरे में रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
Hajipur Teacher Love Affair: पत्नी को BPSC टीचर बनाने के लिए बेच दी थी पुश्तैनी जमीन
पीड़ित पति अमन कुमार के मुताबिक, उसकी शादी गुंजन कुमारी से हुई थी जो उस वक्त सिर्फ इंटर पास थी। अमन आर्थिक रूप से कमजोर था और मजदूरी करता था, लेकिन वह अपनी पत्नी को आगे बढ़ाना चाहता था। गुंजन की पढ़ाई और कोचिंग के खर्च के लिए अमन ने अपने हिस्से की डेढ़ कट्ठा पैतृक जमीन भी बेच दी।
पति की यह कुर्बानी रंग लाई और गुंजन कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षिका का पद हासिल कर लिया। अमन को लगा कि अब उसके परिवार के अच्छे दिन आ गए हैं, लेकिन उसे नहीं पता था कि यहीं से उसकी हंसती-खेलती जिंदगी बर्बाद होने वाली है।
ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुआ Hajipur Teacher Love Affair का खेल
अमन कुमार का आरोप है कि सरकारी शिक्षिका बनने के बाद गुंजन की पोस्टिंग वैशाली जिले में ही हुई। इसी दौरान ट्रेनिंग के समय गुंजन की मुलाकात अपने एक पुराने कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
सरकारी नौकरी और नियमित वेतन आने के बाद गुंजन ने अपने पति अमन और 10 साल के मासूम बेटे से दूरियां बनानी शुरू कर दीं। वह हाजीपुर शहर में एक किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगी और पति को अपने पास आने से मना कर दिया।
बिहार पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और हेल्प डेस्क की जानकारी के लिए आप Bihar Policeकी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
दार्जिलिंग टूर के बहाने प्रेमी संग पहाड़ों पर की मौज-मस्ती
मामले में नया मोड़ तब आया जब गुंजन ने दार्जिलिंग जाने का बहाना बनाया और अपने बेटे को पति के पास भेज दिया। अमन को लगा कि वह स्कूल के किसी सरकारी या शैक्षणिक टूर पर जा रही है। लेकिन बाद में पता चला कि बाकी शिक्षिकाएं अपने घर पर थीं और गुंजन अपने कथित प्रेमी प्रेम प्रकाश के साथ दार्जिलिंग की वादियों में घूम रही थी।
Hajipur Teacher Love Affair में आया मोड़, पति ने बंद कमरे में रंगे हाथों पकड़ा
शक होने पर एक दिन पति अमन कुमार अचानक हाजीपुर स्थित गुंजन के किराए के फ्लैट पर पहुंच गया। खिड़की से झांकने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी प्रेम प्रकाश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। अमन ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और डायल 112 (Bihar Police) को फोन कर दिया।
मौके पर जब पुलिस और स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। पति का आरोप है कि पुलिस के सामने ही उसका मोबाइल छीन लिया गया ताकि अंदर की वीडियो डिलीट की जा सके।
10 साल के बेटे ने खोली पोल: “मम्मी कहती थी अंकल को मामा बोलो”
इस पूरे विवाद में सबसे चौंकाने वाला बयान उनके 10 साल के बेटे का आया है। कोर्ट और पुलिस के सामने बच्चे ने बयान दिया है कि उसकी माँ (गुंजन कुमारी) अक्सर उस नए अंकल (प्रेम प्रकाश) को घर लाती थी। बच्चा जब सवाल करता था, तो माँ उसे थप्पड़ मारती थी और जबरदस्ती कहती थी कि “इन्हें अंकल नहीं, बल्कि मामा बोलो।” बच्चे की इस गवाही ने कोर्ट में शिक्षिका माँ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर ‘बिहार का ज्योति मौर्य कांड’ कहकर शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :


